Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर, सप्ताहभर बारिश की संभावना

सोमवार तक इसके निम्नचाप में बदलने की संभावना है। मानसूनी अक्षरेखा पहले से ही बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है जिसके कारण मंगलवार तक राज्य में भारी वर्षा का अनुमान है।

24 Aug 2025

पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर, सप्ताहभर बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिम बंगोपसागर में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। सोमवार तक इसके निम्नचाप में बदलने की संभावना है। मानसूनी अक्षरेखा पहले से ही बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है जिसके कारण मंगलवार तक राज्य में भारी वर्षा का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है जिसमें प्रभावित जिले बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बीरभूम , दक्षिण 24 परगना।इसके अलावा पूर्व व पश्चिम बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर व दक्षिण 24 परगना है। सोमवार को कोलकाता समेत कई जिलों में जोरदार वर्षा की आशंका है। मंगलवार तक कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है। कोलकाता में आकाश अधिकतर बादलों से ढका रहेगा हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। रविवार का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस है एवं न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग और कालिंम्पोंग जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने के साथ वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

निम्न दबाव के प्रभाव से समुद्र में उथल-पुथल रहेगी। हवा की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी तटीय इलाकों में समुद्र अत्यधिक अशांत रहने का पूर्वानुमान है इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर, सप्ताहभर बारिश की संभावन
सोमवार तक इसके निम्नचाप में बदलने की संभावना है। मानसूनी अक्षरेखा पहले से ही बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है जिसके कारण मंगलवार तक राज्य में भारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News